आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 15 बच्चे बीमार

 विधायक .  आलोक जलदाता
विधायक डॉ. आलोक जलदाता
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : रायदीघी के नगेंद्रपुर उत्तरपाड़ा आईसीडीएस सेंटर में बच्चों के खाने में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। भोजन करने के बाद करीब 15 बच्चे बीमार हो गए, जिन्हें तुरंत रायदीघी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार दोपहर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दोपहर का भोजन दिया जा रहा था। इसी दौरान एक बच्चे की थाली में मरी हुई छिपकली दिखाई दी। तब तक कई बच्चे खाना खा चुके थे। कुछ ही देर बाद कई बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। खबर फैलते ही अभिभावकों में दहशत फैल गई और बीमार बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रायदीघी के विधायक आलोक जलदाता अस्पताल पहुंचे। वह स्वयं भी चिकित्सक हैं। उन्होंने बच्चों की स्थिति का जायजा लिया और इलाज की निगरानी की। उनके निर्देश पर बीएमओएच और मेडिकल अधिकारियों की एक विशेष टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर दो एंबुलेंस भी तैयार रखी गई हैं। इधर, पकाए गए भोजन में छिपकली कैसे पहुंची, इसकी जांच के लिए ब्लॉक प्रशासन को निर्देश दिया गया है। घटना से नाराज अभिभावकों ने आईसीडीएस केंद्र के रसोइयों को हटाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in