फाइल फोटो
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता :
एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के आरोप में हरिदेवपुर थाना पुलिस ने शुभजीत मंडल नामक युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अलीपुर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 15 अक्टूबर तक जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया।मामले की जानकारी देते हुए सरकारी वकील शुभाशीष भट्टाचार्य ने बताया कि मृतका की पहचान सुमना पाल के रूप में हुई है। आरोपी शुभजीत मंडल मृतका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों के बीच अक्सर अनबन और विवाद होता रहता था। आरोप है कि शुभजीत महिला पर लगातार मानसिक और शारीरिक अत्याचार करता था, जिससे तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना की शिकायत मिलने के बाद हरिदेवपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभजीत मंडल को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को अलीपुर अदालत में पेश किए जाने पर अदालत ने मामले के सभी पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को 15 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

