लायंस क्लब ब्रेबोर्न रोड ने लगाया रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

मंत्री उमेश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
Kolkata
रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर
Published on

हावड़ा : लायंस क्लब ऑफ कोलकाता ब्रेबोर्न रोड (डिस्ट्रिक्ट 322 B1, जोन-6) की ओर से यश लाखोटिया की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। आईएलएस हॉस्पिटल हावड़ा, माहेश्वरी सभा हावड़ा, माहेश्वरी महिला संगठन और माहेश्वरी युवा मंच के सहयोग से शिविर मंगलम माहेश्वरी भवन, फोरशोर रोड में लगाया गया।

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री उमेश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्लब के पास्ट प्रेसिडेंट लायन रतनलाल अग्रवाल ने बताया कि शिविर में करीब 100 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जबकि 75 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन रामावतार जड़िया, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य सदस्य तथा अनिल लाखोटिया, रोहित राठी, संगीता काबरा, किशन कुमार राठी, रोहित मड्डा, मंजू धुड़धू और आलोक राठी समेत कई लोग मौजूद रहे। अग्रवाल ने बताया कि क्लब नियमित रूप से भोजन वितरण और नेत्र चिकित्सा जैसे सामाजिक सेवा कार्य करता है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in