मकान मालिक ने हटाई तृणमूल भवन की होर्डिंग

किसी तरह फ्लेक्स लगाकर चल रहा कार्यालय
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के मेट्रोपोलिटन कार्यालय को लेकर विवाद और गहरा गया है। सूत्रों के अनुसार, जिस भवन में तृणमूल कांग्रेस का कार्यालय संचालित हो रहा है, उसके मालिक ने भवन से पार्टी के प्रतीक चिह्न वाली होर्डिंग और बैनर हटवा दिए हैं।

इससे पहले भी मकान मालिक की ओर से पार्टी को कई बार नोटिस भेजकर भवन खाली करने के लिए कहा गया था। शनिवार को भवन के बाहर लगी तृणमूल कांग्रेस की आधिकारिक होर्डिंग को हटा दिया गया। हालांकि, कार्यालय अब भी वहीं संचालित हो रहा है। कार्यालय की पहचान बनाए रखने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने वहां एक फ्लेक्स बैनर लगा दिया है।

बताया जा रहा है कि मकान मालिक लंबे समय से भवन खाली कराने की कोशिश कर रहे हैं और इस संबंध में कई नोटिस भी जारी की जा चुकी हैं। होर्डिंग हटाए जाने की घटना को इसी विवाद की अगली कड़ी माना जा रहा है।

फिलहाल इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, मंत्री शंकर घोष ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जिस पार्टी का अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका है, उसके कार्यालय की स्थिति भी उससे अलग नहीं होगी।”

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in