ऑनलाइन  बेटिंग ऐप के जरिए  लाखों की धोखाधड़ी

कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

सन्मार्ग संवाददाता 

 कोलकाता   : ऑनलाइन बेटिंग  ऐप के जरिए निर्दोष निवेशकों को जाल में फंसाकर धोखाधड़ी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्ज एफआईआर के अनुसार, 16 सितंबर 2026 या उससे पहले आरोपियों ने एक आपराधिक साजिश रची। इसके तहत  एक फर्जी ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट बनाई गई और बाद में अवैध रूप से सट्टेबाजी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का एक्सेस दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के प्रचार-प्रसार के लिए आरोपियों ने यूट्यूब और व्हाट्सएप जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया। फर्जी इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के जरिए निर्दोष निवेशकों को गुमराह कर धोखाधड़ी की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कोलकाता पुलिस की साइबर सेल टीम वेबसाइट के आईपी एड्रेस और सोशल मीडिया लिंक्स की मदद से गिरोह के सरगना व संलिप्त लोगों की पहचान करने में जुट गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in