सीएम के समक्ष कुणाल ने उठाया निर्माण श्रमिकों का मुद्दा

ऑडिट पूरा होने तक मदद का भरोसा
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : तारातला हादसे के बाद राज्य सरकार ने विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में इमारतों के निर्माण कार्य पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस फैसले से बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिकों, राजमिस्त्रियों, जोगाड़ियों और छोटे ठेकेदारों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने यह मुद्दा सीधे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के समक्ष उठाया।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को विधानसभा में हादसे पर मुख्यमंत्री के बयान के तुरंत बाद कुणाल घोष उनसे मिलने पहुंचे। विधानसभा की लॉबी में हुई संक्षिप्त बातचीत के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य बंद होने से गरीब मजदूरों की रोजी-रोटी पर पड़ने वाले प्रभाव का मुद्दा उठाया।

सूत्रों के मुताबिक, कुणाल ने मांग की कि ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावित श्रमिकों के लिए राहत की व्यवस्था की जाए। सूत्रों के अनुसार, इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि ऑडिट समाप्त होने तक मजदूरों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। कुणाल ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है, लेकिन इसका असर गरीब मजदूरों पर नहीं पड़ना चाहिए।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in