कुलतली में फिर मगरमच्छ का आतंक

वन विभाग के कमीॅ बरामद मगरमच्छ को ले जाते हुए
वन विभाग के कमीॅ बरामद मगरमच्छ को ले जाते हुए
Published on

दक्षिण 24 परगना : सुंदरबन से सटे कुलतली इलाके में एक बार फिर मगरमच्छ को लेकर दहशत फैल गई। इस बार मयपीठ कोस्टल थाना क्षेत्र के रविवार बाजार इलाके मे सिनी ऑफिस के पास उत्तर बैकुंठपुर में एक ग्रामीण के तालाब में विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। तालाब के पानी में मगरमच्छ को तैरते देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी, कुलतली क्विक रिस्पॉन्स टीम के सदस्य और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उत्तर बैकुंठपुर निवासी आनंद मयरा के तालाब में परिवार के सदस्यों ने पहली बार विशाल मगरमच्छ को देखा। स्थानीय मछुआरों का अनुमान है कि मगरमच्छ किसी तरह ठाकुरान नदी से निकलकर ग्रामीण के तालाब में पहुंचा होगा। सुंदरबन की नदियों और खाड़ियों में मगरमच्छों की मौजूदगी रहती है। ऐसे में ज्वार-भाटा के दौरान जलमार्ग के रास्ते इनके आबादी वाले इलाकों के करीब पहुंचने की संभावना भी रहती है।.सूचना के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब को घेर लिया और एहतियाती कदम उठाए। काफी प्रयास के बाद ऊपर से जाल डालकर और विभिन्न तकनीकों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को वन विभाग की निगरानी में ले जाया गया। विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य जांच के बाद उसे उपयुक्त प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in