कुलपी में तृणमूल नेता के घर बम-बंदूकों का जखीरा बरामद

कुलपी में तृणमूल नेता के घर बम-बंदूकों का जखीरा बरामद
Published on

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के कुलपी में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष के घर से बम और आग्नेयास्त्र बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलपी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में तृणमूल बूथ अध्यक्ष मनीरुज्जमान हालदार के घर पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान घर से 18 बम, एक देसी निर्मित आग्नेयास्त्र और छह राउंड गोलियां बरामद की गईं। हथियार और विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस ने मनीरुज्जमान हलदार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद कुलपी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बरामद हथियार और विस्फोटक कहां से लाए गए थे और इन्हें घर में किस उद्देश्य से रखा गया था। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार तृणमूल बूथ अध्यक्ष को पुलिस ने डायमंड हार्बर अदालत में पेश किया। पुलिस पूछताछ के जरिए हथियार और बम रखने के उद्देश्य तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in