कुलपी में तृणमूल बूथ अध्यक्ष की मौत

हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

दक्षिण 24 परगना : कुलपी विधानसभा क्षेत्र के कुलपी ब्लॉक अंतर्गत रामकिशोर ग्राम पंचायत के 8 नंबर बूथ में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष मिथुन सामंत पर हुए हमले के बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने मिथुन सामंत के घर में घुसकर व्यापक तोड़फोड़ की और उन पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल डायमंड हार्बर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें कोलकाता के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस हमले के लिए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह राजनीतिक हिंसा का गंभीर मामला है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, कुलपी के पूर्व विधायक जोगरंजन हालदार ने भी इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in