कुलपी में बस और डंपर की टक्कर में 15 घायल

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : कुलपी में बस और डंपर के बीच हुई जोरदार टक्कर में करीब 15 यात्री घायल हो गये। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दर्दनाक हादसा शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कुलपी थाना क्षेत्र के कचुबेरिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 117 पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बकखाली से कोलकाता की ओर जा रही थी। बस तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान वह अचानक सड़क किनारे खड़े एक डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद डंपर पास के एक तालाब में पलट गया। घटना के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों को पहले कुलपी ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। डंपर चालक और खलासी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से तालाब से डंपर को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में बस की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in