बांग्लादेशी जहाज के धक्के से मछुआरों के जाल नष्ट, विरोध प्रदर्शन

सांकेतिक जाल की तस्वीर
सांकेतिक जाल की तस्वीर
Published on

दक्षिण 24 परगना : बांग्लादेशी जहाज के कारण कुलपी के मछुआरों के मछली पकड़ने के जाल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मछुआरों का आरोप है कि इस घटना में करीब 50-60 हजार रुपये मूल्य के जाल नष्ट हुए। मछुआरों के अनुसार, बांग्लादेशी जहाज “एमवी सुभान अल्लाह” अपने निर्धारित रूट से हटकर तट के करीब आया। इसी दौरान वहां डाले गए मछली पकड़ने के जाल जहाज में फंसकर फट गए। मछुआरों ने दूर से जहाज को हटाने का संकेत देने का प्रयास किया, लेकिन जहाज उनके पास आ गया और जाल को गंभीर नुकसान पहुंचा दिया। इस घटना में कुल 6-7 जाल क्षतिग्रस्त हुए हैं। मछुआरों ने नाराजगी जताते हुए कुलपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इस लापरवाहीपूर्ण आवाजाही के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है और इसके लिए उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। मछुआरों ने प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जाए और तट के पास से जहाजों की निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो वह और बड़ा विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस घटना ने क्षेत्र में मछुआरों और जहाजों के संचालन के बीच सुरक्षा और कानून का मुद्दा फिर से उभारा है। s

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in