

कोलकाता : वीआईपी रोड के टेघरिया में स्थित श्री सुमति नाथ दिगंबर जैन मंदिर में क्षमा वाणी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जैन समाज के लोगों ने एक-दूसरे से क्षमा मांगते हुए समस्त प्राणी मात्र से जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमा याचना की।
जैन धर्म में दस लक्षण पर्व के समापन के बाद एकम तिथि को क्षमा वाणी पर्व मनाने की परंपरा है। दस लक्षण पर्व के दौरान 105 श्री माताजी विशा श्री, उनकी शिष्या सोनम दीदी एवं रंगोली दीदी के सानिध्य में दस दिनों तक पूजन-विधान और शांतिधारा का आयोजन किया गया।
श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पर्व के समापन पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। उक्त जानकारी महावीर जैन ने दी।