Kolkata Winter Update: कोलकाता समेत इन जिलों में अब शुरू होगी ठंड

Kolkata Winter Update: कोलकाता समेत इन जिलों में अब शुरू होगी ठंड
Published on

कोलकाता : ठंड जल्द ही दस्तक देने वाली है। मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। लोगों को सुबह और शाम के वक्त हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुुताबिक गत 24 घंटों में पारा लगभग 1 डिग्री घटा है। मौसम विभाग की ओर से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनाें में तापमान संभवत: 2 से 3 डिग्री तक नीचे गिरकर लगभग 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसे लेकर वैज्ञानिक सौरिश बंद्योपाध्यायने बताया कि फिलहाल कोलकाता में आने वाले 7 दिनाें तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उन्होंने बताया कि नवंबर में इस दौरान हर वर्ष ऐसे ही मौसम में उतार चढ़ाव होता रहता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में कोहरा छा सकता है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के किसी भी जिले में फिलहाल कड़ाके की ठंड का अनुमान नहीं है। शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा उत्तर बंगाल का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 से 5 दिनों में उत्तर बंगाल के जिलों में भी तापमान में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। साथ ही उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भी सुबह केे समय कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दार्जलिंग का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, कलिम्पोंग 14.5 डिग्री सेल्सियस, कूचबिहार 16.6 डिग्री सेल्सियस और अलिपुरदुआर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

…रिया सिंह

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in