कोलकाता में बदला मौसम का मिजाज, 1 मार्च से गर्मी दिखाएगी असर

फरवरी के आखिरी हफ्ते में मौसम ने साफ तौर पर करवट ली है। मंगलवार को तीन महीने बाद कोलकाता में बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर का तापमान सामान्य से नीचे आ गया। बुधवार सुबह भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे और हवा में ठंडक महसूस की गई।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाताः फरवरी के आखिरी हफ्ते में मौसम ने साफ तौर पर करवट ली है। मंगलवार को तीन महीने बाद कोलकाता में बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर का तापमान सामान्य से नीचे आ गया। बुधवार सुबह भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे और हवा में ठंडक महसूस की गई।

भारत मौसम विभाग के अलीपुर केंद्र के अनुसार 28 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि 1 मार्च से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। अनुमान है कि पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि कोलकाता और आसपास के इलाकों में आज बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इसके आसार कम हैं। अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी।

वहीं उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में मौसम अलग रंग दिखा सकता है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिंगपोंग में हल्की बारिश हो सकती है। दार्जिलिंग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in