विभिन्न विभागों के चक्कर काट रहे नाम कटे असहाय मतदाता

समझ में नहीं आ रहा है- जाएं तो जाएं कहां
विभिन्न विभागों के चक्कर काट रहे नाम कटे असहाय मतदाता
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : आखिरकार एसआईआर प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची से नाम कट जाने वाले मतदाता अलीपुर जिला मुख्यालय के पास पहुंचे। सुबह से ही वे कार्यालय के सामने जमा होने लगे। बाद में उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। उनके चेहरों पर कई सवाल थे। दक्षिण 24 परगना जिले में 29 अप्रैल को चुनाव होने वाले है। ऐसे में वे इसमें भाग ले पाएंगे या नहीं, इसे लेकर वे चिंतित हैं। आरोप है कि 2002 की मतदाता सूची में उनके नाम थे, फिर भी साजिश के तहत इस बार सूची से उनके नाम हटा दिए गए। इस स्थिति में हजारों मतदाता अब विभिन्न विभागों के चक्कर काट रहे हैं। सोनारपुर उत्तर विधानसभा के रहने वाले एक बुजुर्ग मतदाता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, “मैं लंबे समय से मतदान करता आ रहा हूं, लेकिन मेरा नाम क्यों हटा दिया गया, समझ में नहीं आ रहा। अब कहा जा रहा है कि ट्रिब्यूनल में आवेदन करना होगा, लेकिन यह कैसे करना है, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। शुक्रवार को किसी तरह तेज गर्मी के बीच पइलान में ट्रिब्यूनल कार्यालय में जाने पर वहां के सिक्युरिटी भी बता पा रहे हैं कि काम कैसे और कब होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in