रफ्तार पर नियंत्रण, सुरक्षा पर जोर: ठाकुरपुकुर-जोका में विशेष अभियान

ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक रुपेश कुमार ने ऑटो ड्राइवरों को किया जागरुक
 ऑटो ड्राइवरों को जागरुक करते हुए ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक रुपेश कुमार
ऑटो ड्राइवरों को जागरुक करते हुए ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक रुपेश कुमार
Published on

कोलकाता : डायमंड हार्बर रोड पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने ठाकुरपुकुर, जोका और बेहला इलाकों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति सचेत करना है । अभियान के तहत कोलकाता पुलिस के ज्वाइंट सीपी (ट्रैफिक) रुपेश कुमार ने गुरुवार को स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और सड़क पर उतरकर वाहन चालकों से संवाद किया। उन्होंने ऑटो ड्राइवरों और बाइक राइडर्स को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरस्पीडिंग से बचने और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना न केवल चालक के लिए, बल्कि अन्य राहगीरों और यात्रियों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। ज्वाइंट सीपी ने विशेष रूप से यह सलाह दी कि चालक आगे चल रहे तथा पीछे से आ रहे वाहनों की गति का ध्यान रखें और अचानक लेन परिवर्तन या ओवरटेकिंग से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और धैर्य कई जिंदगियां बचा सकता है। इस अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण और दुर्घटना-प्रवण चौराहों पर पुलिस की ओर से कॉन्वेक्स मिरर लगाए गए हैं। इन दर्पणों की मदद से चालक दूर से आ रहे वाहनों को आसानी से देख सकेंगे, विशेषकर उन मोड़ों और तिराहों पर जहां दृश्यता कम होती है। इससे संभावित टक्कर और दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in