कोलकाता में बढ़ा पारा, मगर कोहरे और सर्द हवाओं ने बिगाड़ी हालत

एक झटके में लगभग 4 डिग्री बढ़ा पारा
कोलकाता में बढ़ा पारा, मगर कोहरे और सर्द हवाओं ने बिगाड़ी हालत
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता का तापमान फिर थोड़ा बढ़ गया है। पिछला बुधवार, जो साल का आखिरी दिन था वह 11 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। वहीं रविवार को पारा बढ़कर 14.9 डिग्री पहुंच गया। इसके साथ ही पूरा दिन धूप के दर्शन नहीं हुए, चारों ओर शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इसके साथ ही सर्द हवाओं ने लोगों की हालत बिगड़ दी। वहीं मौसम विभाग ने भी पूरे दक्षिण बंगाल में कोहरे की चेतावनी जारी की है। माैसम विभाग ने बताया है कि कम से कम अगले तीन दिनों तक पूरे दक्षिण बंगाल में हल्का से मीडियम कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है।

दार्जिलिंग, कूचबिहार और उत्तरी दिनाजपुर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक कम हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है, कि अगले 24 घंटों में दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दक्षिण बंगाल में कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से ऊपर चला गया। सिर्फ कृष्णनगर में सबसे कम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह दक्षिण बंगाल में सबसे कम है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in