अमेरिकी नागरिकों से ठगी के आरोप में दो गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के एआरएस ने पकड़ा
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में संचालित एक अवैध कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों को टेक्निकल सपोर्ट देने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस के एआरएस और डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर की।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राहुल राय और राहुल शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। यहां से अमेरिका के नागरिकों को फोन कर कंप्यूटर या अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान का दावा किया जाता था। विश्वास में लेने के बाद उनसे गोपनीय जानकारी, बैंक डिटेल और अन्य संवेदनशील डेटा हासिल कर उनके खातों से विदेशी मुद्रा ठग ली जाती थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी की रकम को बाद में क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया जाता था, ताकि लेन-देन का पता न चल सके और रकम का स्रोत छिपाया जा सके।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कॉल सेंटर से कई मोबाइल फोन, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

दोनों आरोपितों को गुरुवार को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 9 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है। मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in