कोलकाता पुलिस में कई थानों के ओसी और एओसी स्तर पर बड़े फेरबदल

ओसी तालतल्ला बने बीरेश्वर राय और बिपुल विश्वास को बनाया गया ओसी टेंगरा
तालतल्ला थाना के नवनियुक्त ओसी बीरेश्नर राय
तालतल्ला थाना के नवनियुक्त ओसी बीरेश्नर राय
Published on

कोलकाता : कोलकाता पुलिस मुख्यालय, लालबाजार की तरफ से कई थानों में ओसी और एओसी स्तर पर बड़े फेरबदल किए गए हैं। जारी नई तबादले सूची के अनुसार कई इंस्पेक्टरों और अतिरिक्त ओसी को नई जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारीयों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नए विभाग में शीघ्र ही दायित्व संभालें।

सूची के अनुसार, मानिकतला थाने के अतिरिक्त ओसी बीरेश्वर रॉय को तालतला थाने का नया ओसी बनाया गया है। सिंथी थाने के अतिरिक्त ओसी मनीष मजूमदार को उल्टाडांगा थाने का नया ओसी नियुक्त किया गया है। वहीं, टॉलीगंज थाने के अतिरिक्त प्रभारी राजीव चट्टोपाध्याय को उसी थाने का ओसी बनाया गया है।

बांसद्रोणी थाने के एओसी बिपुल विश्वास को टेंगरा थाने का नया ओसी बनाया गया है। मोचीपाड़ा थाने के एओसी आशीष बसु को नॉर्थपोर्ट थाने का नया ओसी बनाया गया है। टेंगरा थाने के एओसी राजीव सरकार को मोचीपाड़ा थाने का नया एओसी नियुक्त किया गया है। एओसी उल्टाडांगा देब कुमार मुखर्जी को पीटीएस का दायित्व दिया गया है, जबकि एओसी तालतला प्रशांत कुमार दास को एओसी पर्णश्री बनाया गया है।

एससीओ से इंस्पेक्टर दीपक मंडल को एओसी बांसद्रोणी बनाया गया है। स्पेशल ब्रांच (एसबी) के इंस्पेक्टर प्रसून कुमार घोष को टेंगरा थाने का एओसी बनाया गया है। इंस्पेक्टर सागर मुखर्जी को एओसी टॉलीगंज बनाया गया है। इंस्पेक्टर हरनाथ मुखर्जी को इएसडी विभाग से डीडी में भेजा गया है। इंस्पेक्टर मृणमय मजूमदार को इएसडी विभाग से उल्टाडांगा थाने का एओसी बनाया गया है।

एसबी से सुबीर साहा को सिंथी थाने का नया एओसी बनाया गया है। पीटीएस से ज्योतिर्मल पाल को एससीओ में भेजा गया है। पोर्ट डिविजन से इंस्पेक्टर वरुण हल्दर को स्पेशल ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। पर्णश्री थाने के एओसी प्रसेनजीत धर को मानिकतला थाने का नया एओसी बनाया गया है। एसबी से इंस्पेक्टर पार्थ प्रतीम चक्रवर्ती को प्रगति मैदान थाने का नया एओसी बनाया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in