बिहार से भारी संख्या में अवैध हथियार लेआया था कोलकाता, हुआ गिरफ्तार

अभियुक्त के पास से तीन सिंगल शटर और दो पिस्तौल सहित 40 कारतूस बरामद
 अवैध हथियार के साथ गिरप्तार तस्कर
अवैध हथियार के साथ गिरप्तार तस्कर
Published on

कोलकाता : बाबूघाट के स्ट्रैंड रोड इलाके से पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोलकाता पुलिस एसटीएफ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. युसूफ (18) के रूप में हुई है, जो नालंदा का निवासी बताया गया है।

एसटीएफ को पहले से सूचना मिली थी कि आगामी चुनाव के मद्देनजर शहर में अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर अधिकारियों ने स्ट्रैंड रोड क्षेत्र में छापेमारी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए, जिनमें तीन सिंगल शटर (कट्टा), दो पिस्तौल, चार मैग्जीन और 40 कारतूस शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ये हथियार बिहार से कोलकाता लाया था और इन्हें शहर में सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे एक संगठित तस्करी नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।

फिलहाल एसटीएफ आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों और पूरे गिरोह का पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई को चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in