साइबर ठगी रोकने के लिए कोलकाता पुलिस ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर

18003450066 पर कॉल करते ही लोगों को मिलेगी मदद
कोलकाता पुलिस कमिश्नर रूपेश कुमार और ज्वाइंट सीपी क्राइम रूपेश कुमार
कोलकाता पुलिस कमिश्नर रूपेश कुमार और ज्वाइंट सीपी क्राइम रूपेश कुमार
Published on

कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने साइबर ठगों से आम लोगों की रक्षा के लिए एक नया टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। लालबाजार में स्थित साइबर क्राइम थाने में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर सुप्रतीम सरकार ने इस हेल्पलाइन नंबर 18003450066 जारी किया। इसके साथ ही कोलकाता पुलिस ने साइबर ठगों के नए-नए हथकंडों से लोगों को पहले से सतर्क करने के उद्देश्य से ‘साइबर पास’ नामक मासिक न्यूजलेटर (पत्रिका) भी शुरू की है। पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को ही इस न्यूजलेटर का विमोचन भी किया।

क्या मदद मिलेगी हेल्पलाइन पर?

पुलिस आयुक्त सुप्रतीम सरकार ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर फ्रॉड में पैसे गंवा बैठता है, तो वह तुरंत इस हेल्पलाइन पर कॉल कर सकता है, चाहे दिन हो या रात। पैसे खोने के कुछ ही मिनटों के अंदर कॉल करने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई शुरू कर देगी। पीड़ित को उस समय क्या-क्या कदम उठाने हैं, इसकी पूरी गाइडेंस दी जाएगी। इसके लिए पुलिस ने एक ‘स्पेशलाइज्ड ब्लॉकिंग सेल’ भी गठित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि ठगी का पैसा साइबर अपराधियों के हाथ न लगे और जहां संभव हो, पीड़ित को राशि वापस दिलाई जाए। अधिकारियों का कहना है कि जितनी जल्दी सूचना मिलेगी, पैसे वापस होने की संभावना उतनी ही अधिक रहेगी।

यह हेल्पलाइन शहर के सभी पुलिस थानों, हर डिवfजन के साइबर सेल तथा लालबाजार साइबर पुलिस स्टेशन से जुड़ी हुई है। यदि किसी का ईमेल, फोन या वॉट्सएप अकाउंट हैक हो जाए, सोशल मीडिया से जुड़ी कोई समस्या हो या ठगों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फोन/सोशल मीडिया माध्यमों से ठगी हो रही हो, तो भी इस नंबर पर कॉल करके तुरंत मदद ली जा सकती है। पुलिस ऐसे माध्यमों को ब्लॉक करने का भी प्रयास करेगी ताकि दोबारा ठगी न हो सके।

पुलिस का मानना है कि इस नयी हेल्पलाइन के शुरू होने से त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी, जिससे ठगी के मामलों में पीड़ितों को अधिक राहत मिलेगी। साइबर ठगी से बचाव के लिए तुरंत इस टोल-फ्री नंबर 18003450066 पर संपर्क करें और ‘साइबर पास’ न्यूजलेटर के माध्यम से नये फ्रॉड तरीकों से अवगत रहें।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in