साइबर ठगी के 10 में से 8 शिकार वरिष्ठ नागरिक: सीपी

शनिवार को सुभाष सरोवर में प्रणाम सदस्यों के साथ सीपी ने की बैठ
शनिवार को कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते कोलकाता पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार। साथ में हैं एडिशनल सीपी डीपी सिंह और डीसी ईएसडी अमित वर्मा
शनिवार को कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते कोलकाता पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार। साथ में हैं एडिशनल सीपी डीपी सिंह और डीसी ईएसडी अमित वर्मा
Published on

कोलकाता : शहर में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर पुलिस प्रशासन ने गंभीर चिंता जताई है। कोलकाता पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार ने शनिवार को सुभाष सरोवर में आयोजित एक जागरूकता बैठक के दौरान बताया कि साइबर ठगी के हर 10 मामलों में से लगभग 8 मामलों में वरिष्ठ नागरिक शिकार बनते हैं। यह बैठक ‘प्रणाम’ सदस्यों के साथ आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग उपस्थित थे।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि साइबर अपराध को केवल भाषण या औपचारिक कार्यक्रमों से नहीं रोका जा सकता। इसके लिए लोगों के बीच जाकर सीधे संवाद स्थापित करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस अधिकारी आम लोगों के साथ बैठकर अनौपचारिक माहौल में चर्चा करते हैं, तो लोग अपनी समस्याएं खुलकर साझा करते हैं और दी गई सलाह को लंबे समय तक याद रखते हैं।

उन्होंने विशेष रूप से “अड्डा” जैसे संवादात्मक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की बैठकों से वरिष्ठ नागरिकों में जागरूकता बढ़ती है। अकेले रहने वाले बुजुर्गों को साइबर ठग आसानी से निशाना बनाते हैं, इसलिए उन्हें अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है।

पुलिस आयुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार का संदेह, डर या संदिग्ध फोन कॉल प्राप्त हो, तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोलकाता पुलिस वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in