कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद को राष्ट्रपति पुलिस पदक

हावड़ा के सीपी अखिलेश चतुर्वेदी सहित कई अधिकारियों को मिला पुलिस पदक फॉर मेरिटोरियस सर्विस
कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद
कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद
Published on

दीपक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल पुलिस के कई अधिकारियों एवं कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें कोलकाता पुलिस के पुलिस आयुक्त अजय नंद को राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर डिस्ट्रिंग्विश्ड सर्विस प्रदान किया गया है। वहीं, पुलिस पदक फॉर मेरिटोरियस सर्विस के लिए पश्चिम बंगाल के कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के नाम घोषित किए गए हैं। सम्मानित होने वालों में हावड़ा के पुलिस आयुक्त अखिलेश कुमार चतुर्वेदी, आईजी वी.सोलोमन नेसाकुमार, एडिशनल सीपी ध्रुवज्योति डे तथा डीसी सुदीप्तो सरकार शामिल हैं। इसके अलावा इंस्पेक्टर शुभाशीष दत्ता, सैबल पॉल, विकास चंद्र विश्वास, मोरो मोहन कर्मकार, गोपाल चंद्र डे, कुंतल चक्रवर्ती, शुभ्र मजुमदार, संजय कुमार भुइयां, नयन मैत्रा, तापस साहा, आलोक राय, राजू दास, अली हैदर राशेद, सत्यवती महतो, चंपक चाकी तथा राजेश कुमार सांतरा को भी मेरिटोरियस सर्विस के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in