भांगड़ डिवीजन में कोलकाता पुलिस को-ऑपरेटिव बैंक की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

उद्घाटन समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की रही उल्लेखनीय भागीदारी
भांगड़  डिविजन में कोलकाता पुलिस को-ऑपरेटिव बैंक की नयी शाखा का उद्घाटन करते डीसी भांगड़ सैकत घोष, बैंक के चेयरमैन शांतनु सिन्हा विश्वास व अन्य
भांगड़ डिविजन में कोलकाता पुलिस को-ऑपरेटिव बैंक की नयी शाखा का उद्घाटन करते डीसी भांगड़ सैकत घोष, बैंक के चेयरमैन शांतनु सिन्हा विश्वास व अन्य
Published on

कोलकाता : शुक्रवार को भांगड़ डिवीजन में कोलकाता पुलिस को-ऑपरेटिव बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह का माहौल उल्लासपूर्ण और उत्साह से भरा रहा। बैंक और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में इस अवसर पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोलकाता पुलिस को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन शांतनु सिन्हा विश्वास, भांगड़ डिवीजन के डीसी सैकत घोष, तथा पश्चिम बंगाल पुलिस वेलफेयर, डेवलपमेंट एंड ग्रीवांस रिड्रेसल कमिटी के कंवेनर बिजिताश्व राउत उपस्थित थे। इनके अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और पुलिस विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर भांगड़ डिवीजन यूनिट कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया। इस नए कार्यालय का उद्घाटन को-ऑर्डिनेटर शांतनु सिन्हा विश्वास ने किया। उन्होंने कहा कि इस शाखा के खुलने से न केवल क्षेत्र के पुलिसकर्मियों बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

समारोह में भांगड़ डिवीजन के सभी अधिकारी, बैंक के निदेशक मंडल, प्रतिनिधिगण, कर्मचारी और स्थानीय निवासी शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम का आयोजन सुंदर और सुव्यवस्थित तरीके से किया गया था। आयोजन की सफलता के लिए भांगड़ डिवीजन यूनिट कमेटी के कंवेनर, नेतृत्व टीम और कोलकाता पुलिस वेलफेयर कमिटी के सभी सदस्यों को धन्यवाद और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा और को-ऑर्डिनेटर श्री शांतनु सिन्हा विश्वास के नेतृत्व में कोलकाता पुलिस डेवलपमेंट, वेलफेयर एंड ग्रीवांस रिड्रेसल कमिटी सदैव हर स्तर के पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। यह समिति उनके कल्याण, सुरक्षा और विकास के लिए निरंतर कार्यरत है, ताकि समाज और पुलिस के बीच सहयोग की भावना और मजबूत हो सके। इसकी जानकारी कोलकाता पुलिस वेलफेयर, डेवलपमेंट एंड ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी के कंवेनर रूहुल अमीन अली शाह ने दी

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in