अमरीकी नागरिकों से ठगी करनेवाला हरिदेवपुर से गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाना ने पकड़ा
अमरीकी नागरिकों से ठगी करनेवाला हरिदेवपुर से गिरफ्तार
Published on

कोलकाता : पर्णश्री थानांतर्गत डीएच रोड में बैठकर अमरीकी नागरिकों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम सूरज मित्रा है। कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने के अधिकारियों ने उसे हरिदेवपुर इलाके से पकड़ा है। शुक्रवार को अभियुक्तों को अदालत में पेश करने पर उसे 26 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पर्णश्री में बैठकर अमरीकी नागरिकों से ठगी को अंजाम दे रहे हैं। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां से 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान पुलिस को सूरज मित्रा के बारे में पता चला। इसके बाद ही पुलिस ने अभियुक्त को हरिदेवपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in