Kolkata News : फ्लाइट में केबिन क्रू की अचानक बिगड़ी तबीयत

Kolkata News : फ्लाइट में केबिन क्रू की अचानक बिगड़ी तबीयत
Published on

कोलकाता : नेताजी सुभाष इंटरनेशनल एयरपोर्ट में फ्लाइट में एक केबिन क्रू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है केबिन क्रू फ्लाइट में बीमार पड़ गया और बेहोश हो गया। यह देख फ्लाइट में सवार यात्रियों में हलचल मच गई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इंडिगो फ्लाइट में शनिवार दोपहर केबिन क्रू बेहोश हो गया। इसके बाद फ्लाइट में मौजूद अन्य क्रू के सदस्यों ने इसकी जानकारी पायलट को दी। वहीं विमान को बे नंबर 50 पर पार्क किया गया। मामले की जानकारी होते ही एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मेडिकल टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने केबिन क्रू का प्राथमिक उपचार किया और फिर दोपहर करीब 2:45 बजे इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने क्रू को एंबुलेंस से वीआईपी रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ठीक उसी दिन इंडिगो एयरलाइंस का एक यात्री भी बीमार पड़ गया। वह फ्लाइट ई6616 का यात्री थे। 80 वर्षीय उस यात्री प्रीसिंकोप से पीड़ित था। वह आइजल जा रहे थे। वह अचानक बीमार पड़ गये। उन्हें वीआईपी रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in