Kolkata मेट्रो जल्द AI आधारित सुपर सिक्योरिटी सिस्टम से होगी लैस

यह AI सॉफ्टवेयर मेट्रो परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत अलर्ट करेगा।
Kolkata मेट्रो जल्द AI आधारित सुपर सिक्योरिटी सिस्टम से होगी लैस
Published on: 

कोलकाता : भारतीय रेलवे की सुरक्षा निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कोलकाता मेट्रो में जल्द ही एआई (Artificial Intelligence) आधारित अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली लगाई जाएगी। यह AI सॉफ्टवेयर मेट्रो परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत अलर्ट करेगा।

मेट्रो रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम मौजूदा सीसीटीवी कैमरों को ही स्मार्ट बना देगा। अब अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन बार-बार दिखाई देगा, लंबे समय तक एक जगह खड़ा रहेगा या कोई व्यक्ति ट्रैक पर गिर जाएगा तो कंट्रोल रूम में तुरंत अलर्ट बज उठेगा और तत्काल कार्रवाई हो सकेगी।

इस तकनीक से चोरी, छेड़छाड़, आत्महत्या के प्रयास और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर इसे लगाने की तैयारी चल रही है। सफल होने पर पूरे कोलकाता मेट्रो नेटवर्क में इसे लागू किया जाएगा।

यात्रियों ने इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि AI से मेट्रो अब और सुरक्षित हो जाएगी, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए।

इसमें शामिल प्रमुख सुविधाएं हैं

●मनुष्यों और वाहनों की संदिग्ध हरकत का पता लगाना

●किसी के घुस आने की सूचना

●बेवजह चक्कर काटने पर अलर्ट

●कैमरे में छेड़छाड़ की पहचान

●प्लेटफॉर्म या ट्रैक पर गिरे हुए व्यक्ति को तुरंत डिटेक्ट करना

●रंग के आधार पर सर्च (कलर डिटेक्शन)

●व्यक्ति + वाहन + रंग का कॉम्बिनेशन सर्च

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News