Kolkata Metro: दुर्गापूजा में कोलकाता मेट्रो देगी उपहार, 7 से 12 अक्टूबर देर रात तक…..

Kolkata Metro: दुर्गापूजा में कोलकाता मेट्रो देगी उपहार, 7 से 12 अक्टूबर देर रात तक…..
Published on

कोलकाता : दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर कोलकाता मेट्रो ने भी चतुर्थी से लेकर त्रयोदशी तक अपनी परिसेवाओं की जानकारी जारी कर दी है। मेट्रो के सीपीआरओ कौशिक​ मित्रा के अनुसार इसमें ब्लू लाइन यानी कोलकाता मेट्रो अर्थात नार्थ-साउथ मेट्रो, ग्रीन लाइन 1 यानी सियालदह से साल्टलेक, ग्रीन लाइन 2 यानी हावड़ा मैदान से लेकर एस्प्लेेनेड, पर्पल लाइन यानी जोका से माझेरहाट एवं ऑरेंज लाइन यानी कवि सुभाष (न्यू गरिया) से लेकर हेमंत मुखर्जी (रूबी मोड़) की परिसेवाएं शमिल हैं।

ब्लू लाइन : चतुर्थी यानी 7 अक्टूबर से लेकर षष्ठी यानी 9 अक्टूबर तक 288 सेवाएं, सप्तमी यानी 10 अक्टूबर से लेकर अष्टमी व नवमी यानी 11 अक्टूबर के बीच 248 सेवाएं, दशमी यानी 12 अक्टूबर को 174 सेवाएं, एकादशी पर 130 सेवाएं, द्वादशी एवं त्रयोदशी पर 236 मेट्रो सेवाएं चलायी जायेंगी। चतुर्थी व पंचमी में 144 अप व डाउन सेवाएं जो कि सुबह 6.50 से मध्य रात्रि तक चलेंगी। 6.50 बजे से कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर, दमदम-कवि सुभाष, 6.55 बजे दमदम-दक्षिणेश्वर एवं 7 बजे से ​दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष से छूटेगी। अंतिम मेट्रो दक्षिणेश्वर-कविसुभाष, कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर, दमदम-कवि सुभाष, कवि सुभाष-दमदम से रात 10.28, 10.30,10.40 बजे छूटेगी। षष्ठी के दिन पहली सेवा के समय में कोई बदलाव नहीं है। वहीं अंतिम मेट्रो उक्त स्टेशनों से रात 11.48, 11.50 एवं 12 बजे छूटेगी। सप्तमी से लेकर नवमी पर 248 सेवाओं में 124 अप व डाउन होंगी। इनमें दोपहर 1 बजे से भोर में 4 बजे तक मेट्रो चालू रहेगी। इनमें दोपहर 12.55 बजे से दमदम-दक्षिणेश्वर, 1 बजे कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर, गीतांजलि-दमदम (स्पेशल), महानायक उत्तम कुमार-दक्षिणेश्वर (स्पेशल), दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष, श्यामबाजार-कवि सुभाष व नोआपाड़ा-कवि सुभाष (स्पेशल) छूटेगी।अंतिम मेट्रो 3.48 व 4 बजे अगली सुबह तक मिलेगी।

ग्रीन लाइन 1 व 2 : चतुर्थी से षष्ठी तक पहली व अंतिम मेट्रो 20 मिनट के अंतराल पर सियालदह से साल्टलेक सेक्टर 5 के बीच सुबह 6.55 बजे से रात 9.40 बजे तक उपलब्ध होगी। सप्तमी से नवमी के बीच दोपहर 1 बजे से रात 11.30 बजे तक मेट्रो चलेंगी। दशमी के दिन दोपहर 2 बजे से रात 9.45 बजे तक सेवाएं होंगी। इधर ग्रीन लाइन 2 में चतुर्थी से षष्ठी तक सुबह 7 बजे से रात 9.54 बजे तक एस्प्लेनेड-हावड़ा-एस्प्लेनेड तक मेट्रो चलेंगी। वहीं सप्तमी से नवमी तक दोपहर 1.30 बजे से रात 1.45 बजे तक मेट्रो सेवाएं हर 12 से 15 मिनट के अंतराल में चलेंगी। दशमी को दोपहर 2 बजे से रात 11.45 बजे तक हर 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी। एकादशी पर दोपहर 2.15 बजे से रात 9.50 बजे तक 20 मिनट के अंतराल पर चलेगी।

पर्पल लाइन : चतुर्थी से षष्ठी तक सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक हर 50 मिनट के अंतराल पर जोका से माझेरहाट के बीच चलेगी। सप्तमी से लेकर एकादशी तक सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं द्वादशी से मेट्रो सेवाएं सामान्य होंगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in