कोलकाता में ऑस्टिन प्लाईवुड का नया ब्रांड कैंपेन लॉन्च, टाइगर श्रॉफ बने चेहरा

इंटीरियर डिजाइन जगत के प्रतिनिधि जुटे, कारोबार के विस्तार और बदलती उपभोक्ता जरूरतों पर हुई चर्चा
ऑस्टिन प्लाईवुड के नए ब्रांड कैंपेन के शुभारंभ के अवसर पर केक काटते हुए (बाएं से) शशि देवी अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, रिद्धि खोसला जालान और दीपिका अग्रवाल
ऑस्टिन प्लाईवुड के नए ब्रांड कैंपेन के शुभारंभ के अवसर पर केक काटते हुए (बाएं से) शशि देवी अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, रिद्धि खोसला जालान और दीपिका अग्रवाल
Published on: 

तनीशा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: कोलकाता से शुरू हुई ऑस्टिन प्लाईवुड की कारोबारी यात्रा अब राष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में कंपनी ने मंगलवार को द पार्क होटल में अपना नया ब्रांड कैंपेन लॉन्च किया, जिसके लिए बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को ब्रांड का नया चेहरा बनाया गया है। कार्यक्रम में कंपनी के नेतृत्व के साथ आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, डीलर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए। वर्ष 2008 में शुरू हुई कंपनी की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर में स्थापित हुई थी। इसके बाद गुवाहाटी और लखनऊ में भी उत्पादन सुविधाओं का विस्तार हुआ। कंपनी की स्थापित उत्पादन क्षमता 45 लाख शीट प्रतिवर्ष है।

चेयरमैन सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप कुमार अग्रवाल और डायरेक्टर निशांत अग्रवाल ने गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता और ग्राहकों व कारोबारी सहयोगियों के साथ लंबे समय से बने विश्वास को कंपनी की यात्रा का अहम आधार बताया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण निशांत अग्रवाल और इंटीरियर डिजाइनर एवं आरकेजे डिज़ाइन स्टूडियो की संस्थापक रिद्धि खोसला जालान के बीच परिचर्चा रही। उषोशी सेनगुप्ता के संचालन में हुई बातचीत में बदलती उपभोक्ता पसंद, टिकाऊ सामग्री, व्यक्तिगत डिजाइन और निर्माताओं, डीलरों तथा कुशल कारीगरों के सहयोग की भूमिका पर चर्चा हुई। इस अवसर पर लंबे समय से कंपनी से जुड़े कर्मचारियों और उद्योग जगत के पेशेवरों को सम्मानित कर कारोबार में उनके योगदान को भी रेखांकित किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News