kolkata: आज से KMC शुरू करेगा हॉकरों का डिजिटल सर्वे

kolkata: आज से KMC शुरू करेगा हॉकरों का डिजिटल सर्वे
Published on

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम आज यानी सोमवार से महानगर के बाजारों में हॉकरों का बड़े पैमाने पर डिजिटल सर्वे शुरू करेगा। निगम सूत्रों के अनुसार, इस दिन निगम की 40 से 50 टीमें शहर में हॉकरों का डिजिटल सर्वे शुरू करेगी। यह सर्वे आज से लगभग 15 दिनों तक चलेगी। इस दौरान टीम द्वारा हॉकरों के लिए बनाये गये ऐप का भी उपयोग किया जायेगा। निगम द्वारा इस ऐप के उपयोग करने के लिए निगम के कर्मचारियों को एक विशेष कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित भी किया गया। सूत्रों के अनुसार 150 कर्मियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया गया है। इस डिजिटल सर्वे को करने के लिए प्रत्येक हॉकर जोन में कम से कम 10 टीमें जाएंगी। उस एक टीम में 4-5 कर्मचारी होंगे।

इन बाजारों में प्राथमिकता

महानगर के कई बड़े मार्केट हैं जहां पर असंख्य हॉकर बैठते हैं। इनमें न्यू मार्केट, हाथीबागान, बेहला और गरियाहाट शामिल हैं। इन सभी जगहों पर ऐप के जरिए से सर्वे होगा। फिर दस्तावेजों का सत्यापन और विभिन्न फायदे-नुकसान को देखने के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। वह सूची जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में मुख्यमंत्री को सौंपी जायेगी। उल्लेखनीय है कि हाल की मीटिंग में सीएम ममता बनर्जी ने हॉकर सर्वे का निर्देश दिया है तथा इसके लिए एक महीने का समय दिया है।

डिजिटल सर्वे के माध्यम से ऐसे होगा काम

निगम सूत्रों के अनुसार डिजिटल सर्वे के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले निगम के कर्मचारियों को आज यानी सोमवार सुबह एक यूजर आईडी भेजा जाएगा। इसपर लॉग इन करते ही वह ऐप का उपयोग कर सकते है। ऐप में एक आवेदन पत्र है, जहां हॉकरों का नाम, पता, आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, स्टॉल का आकार, स्टॉल का प्रकार, क्या बेचा जाता है समेत अन्य जानकारी देनी होगी। उसके साथ ही डाला वाले का फोटो और आधार कार्ड की फोटो ली जाएगी। इसके अलावा हॉकर से आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर प्राप्त करना होगा और उसपर निगम कर्मचारी द्वारा ओटीपी भेजी जायेगी। ओटीपी देते ही उक्त व्यक्ति का आवेदन जमा हो जाएगा। फिर सात से दस दिन के अंदर उस मोबाइल नंबर पर एक मैसेज या लिंक भेजा जाएगा। उससे कोई भी हॉकर अपने आवेदन की स्वीकृति के संबंध में जानकारी जा सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in