

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता
दक्षिण 24 परगना : गिरफ्तार तृणमूल नेता शौकत मोल्ला सहित चार अभियुक्तों पर एक महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने विगत 15 जून को जीवनतला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला का दावा है कि यह घटना मार्च 2019 में हुई थी। उस समय, कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्व उसके पांच साल के बच्चे को ले गए थे। महिला ने अपने बच्चे को वापस पाने के लिए एक आरोपी से संपर्क किया। कहा कि अभियुक्त तृणमूल नेता शौकत के ड्राइवर का भाई है। आरोप है कि उसने महिला को डेरे पर बुलाकर उसके साथ मारपीट की। उसके साथ गैंगरेप भी किया गया। आरोप है कि अभियुक्त ने रेप की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर उसे ब्लैकमेल किया। उनकी बात न मानने पर तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे शौकत के कैंप में भेजा, जहां शौकत ने भी दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि डर और शर्म के कारण वह इतने समय तक कुछ नहीं बता सकी थी। यहां उल्लेखनीय है कि भांगड़ बम विस्फोट मामले में तृणमूल नेता शौकत को एनआईए ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया है।