घर में हुई तोड़फोड़ की तस्वीर
घर में हुई तोड़फोड़ की तस्वीर

कोलकाता के पूर्व मेयर विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर हमला

पूर्व जादवपुर थाना इलाके की घटना
Published on: 

बीयर की बोतलें फेंकी गईं, पुलिस जांच में जुटी

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

महानगर के पूर्व मेयर और कलकत्ता उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य के पूरबालोक स्थित आवास को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया है। यह घटना गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व जादवपुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, तड़के करीब 5 बजे बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने 35, पूरबालोक, 2nd लेन स्थित उनके मकान को निशाना बनाकर बीयर की बोतलें फेंकी। आरोप है कि हमलावरों ने जान-माल को नुकसान पहुंचाने की नीयत से यह हरकत की और घर की महिला सदस्यों के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।घटना की सूचना मिलते ही जांच अधिकारी एसआई हेमंत मुखर्जी की अगुवाई में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया है, जिसने अपना चेहरा ढका हुआ था। फुटेज के अनुसार, आरोपी सुबह करीब 5:35 बजे वारदात को अंजाम देने के बाद दासपाड़ा ब्रिज की ओर भाग निकला। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के पंचशायर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विकास गुहा कॉलोनी या उसके आसपास का निवासी होने की आशंका है। पुलिस सादे कपड़ों में संदिग्ध इलाकों में निगरानी रख रही है। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता के पूरबालोक स्थित आवास के बाहर पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। पूरे इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ ही कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in