वेतन वृद्धि की मांग पर KMC के अस्थायी हेल्थ कर्मचारियों का प्रदर्शन

मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए हेल्थ विभाग के कर्मी
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए हेल्थ विभाग के ksrmi
Published on: 

राम बालक सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (KMC) के अधीन नेशनल हेल्थ अर्बन मिशन में कार्यरत 288 अस्थायी कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नगर निगम के सीएमओएच दस्तर के सामने बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में क्लेरिकल असिस्टेंट और ऑफिस असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 10 वर्षों से उन्हें न तो बोनस दिया गया है और न ही उनके वेतन में कोई वृद्धि की गई है। लंबे समय से मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सैयद सना और इरफान ने संयुक्त रूप से बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से थर्ड पार्टी एजेंसी जनरल सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के अधीन काम कर रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार, अपनी मांगों को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने वेतन वृद्धि और बोनस की मांग पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। उनका कहना है कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने एक सप्ताह का समय मांगा है। अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि निर्धारित समय के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News