सड़कों की हालत सुधारने में जुटा KMC, शुरू हुआ पैचवर्क

सड़कों की हालत सुधारने में जुटा KMC, शुरू हुआ पैचवर्क
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बारिश के मौसम में सड़कों पर बने गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने और यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने पैचवर्क का काम शुरू कर दिया है। निगम के रोड विभाग की इमरजेंसी पॉथहाल रिपेयरिंग मोबाइल वैन की मदद से शहर की विभिन्न सड़कों पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। निगम सूत्रों के अनुसार, शुरुआती चरण में महानगर की करीब 10 प्रमुख जगहों पर पैचवर्क किया गया है। इनमें सीआर एवेन्यू स्थित योगायोग भवन के पास, बो बैरक, लेनिन सरणी, एजेसी बोस रोड, मौलाली, तालतला और 9 नंबर दरगा रोड सहित कई इलाकों की सड़कें शामिल हैं। केएमसी अधिकारियों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़कों पर छोटे-बड़े गड्ढे बनने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए आपातकालीन आधार पर गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में महानगर की अन्य सड़कों पर भी पैचवर्क का काम तेजी से किया जाएगा। निगम का लक्ष्य बारिश के मौसम में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध कराना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण पाना है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in