KMC में सावरकर की तस्वीर पर सियासी घमासान

तृणमूल पार्षदों ने जताई आपत्ति
केएमसी मुख्यालय में महापुरुषों की तस्वीरों के साथ लगाई गई  वीर सावरकर की तस्वीर
केएमसी मुख्यालय में महापुरुषों की तस्वीरों के साथ लगाई गई वीर सावरकर की तस्वीर
Published on: 

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (KMC) के पार्षद क्लब में पहली बार विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर लगाई जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। नगर निगम के दूसरे तल पर लगी इस तस्वीर को लेकर तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों ने कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं, भाजपा ने तस्वीर लगाने के फैसले का समर्थन किया है। दरअसल, मंगलवार, 24 नवंबर को रास पूर्णिमा के अवसर पर नगर निगम में अवकाश था। इसी दौरान पार्षद क्लब की दीवार पर कई महापुरुषों की तस्वीरें लगाई गईं। इनमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी और रानी लक्ष्मीबाई के साथ सावरकर की तस्वीर भी शामिल है। खास बात यह है कि सावरकर की तस्वीर डॉ. बी.आर. अंबेडकर और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की तस्वीरों के ठीक बगल में लगाई गई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अन्य महापुरुषों की तस्वीरें लगाने की योजना पहले से थी, लेकिन सावरकर का नाम इस सूची में शामिल होने की जानकारी नहीं थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News