KMC में एनयूएचएम के अस्थायी कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग की

केएमसी के हेल्थ विभाग के सामने एनयूएचएम के अस्थायी कर्मियों ने अपनी मांग के सममर्थन में ए‌कत्रित हुए
केएमसी के हेल्थ विभाग के सामने एनयूएचएम के अस्थायी कर्मियों ने अपनी मांग के सममर्थन में ए‌कत्रित हुए
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम में सोमवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के अस्थायी कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने वेतन वृद्धि, बोनस और अन्य सुविधाएं देने की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से वे कम वेतन पर काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से कर्मियों ने प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में 5 हजार रुपये की वृद्धि करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने बोनस दिए जाने की भी मांग की। प्रदर्शनकारी कर्मियों का कहना था कि वे पिछले करीब 10 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें किसी प्रकार का बोनस नहीं मिला है। उनका कहना है कि कोरोना काल सहित हर परिस्थिति में उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दीं, फिर भी उन्हें उचित सम्मान और आर्थिक लाभ नहीं मिल रहा है। एनयूएचएम कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में वे पेन डाउन आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना है। कर्मियों ने प्रशासन से शीघ्र वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान करने की अपील की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान ज्ञापन सौंपने वाले कर्मियों को एजेंसी और स्वास्थ्य भवन कार्यालय से संपर्क करने की हिदायत दी गई

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in