गंगासागर जाने वाले साधु-संतों के लिए KMC करेगा व्यापक इंतजाम

20 से 25 हजार साधु संतों के ठहरने और भोजन की होगी व्यवस्था
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

कोलकाता : ऐतिहासिक गंगासागर मेले में जाने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार कोलकाता नगर निगम की ओर से व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। पहले आउट्रम घाट पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पीएचई विभाग के पास थी, लेकिन इस बार पहली बार कोलकाता नगर निगम इन सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेगा। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में निगम कार्यालय में उच्च अधिकारियों की एक बैठक हुई। अनुमान है कि इस बार बाबूघाट और आउट्रम घाट पर करीब 20 से 25 हजार साधु-संत और श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। ऐसे में उनके ठहरने, भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था KMC की ओर से की जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछली बार की तुलना में इस बार अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए व्यवस्थाओं का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। निगम की ओर से लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, बायो-टॉयलेट और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। गौरतलब है कि गंगासागर जाने से पहले बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु आउट्रम घाट पर ठहरते हैं। यहां कुछ समय विश्राम करने के बाद वे गंगासागर के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर और व्यवस्थित इंतजाम करना बेहद जरूरी है। इस बार कोलकाता में इन व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी KMC को सौंपी गई है। अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी यह स्पष्ट किया गया कि निगम ही इस बार सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करेगा। हालांकि, KMC की ओर से इस बार कोई नई पहल या अतिरिक्त सुविधा शुरू की जाएगी या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि बढ़ती संभावित भीड़ को देखते हुए KMC किस तरह अपनी तैयारियों को अंजाम देता है और साधु-संतों सहित श्रद्धालुओं को कितनी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा पाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News