केएमसी ने हाईराइज परियोजनाओं पर रोक की अवधि बढ़ाई

सुरक्षा ऑडिट पूरा होने तक निर्माण कार्य रहेगा बंद
Kolkata
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता: कोलकाता नगर निगम ने शहर में चल रही सभी हाईराइज (बहुमंजिला) निर्माण परियोजनाओं पर रोक के आदेश की अवधि बढ़ा दी है। यह निर्णय सभी परियोजनाओं का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट पूरा होने तक लागू रहेगा।

जानकारी के अनुसार, हाल में निर्माणाधीन इमारतों से जुड़े सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों के बाद केएमसी ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। निगम का कहना है कि प्रत्येक हाईराइज परियोजना के निर्माण मानकों, सुरक्षा उपायों और संरचनात्मक अनुपालन की जांच की जा रही है।

जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक नई ऊंची इमारतों में निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

केएमसी अधिकारियों के अनुसार, ऑडिट के दौरान यह देखा जा रहा है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, श्रमिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम मौजूद हैं या नहीं तथा भवन निर्माण स्वीकृत मानकों के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं।

निगम ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा ऑडिट में संतोषजनक पाए जाने वाले परियोजनाओं को ही आगे निर्माण कार्य की अनुमति दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य निर्माण स्थलों पर किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in