SAE की गिरफ्तारी के विरोध में केएमसी बिल्डिंग विभाग के इंजीनियरों का प्रदर्शन

गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते  हुए इंजीनियर
गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए इंजीनियर हुए
Published on

कोलकाता : तारातला में निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से हुए भीषण हादसे की जांच के दौरान कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के सब-असिस्टेंट इंजीनियर (SAE) अमीनुर शेख की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को निगम के भवन विभाग के इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया। केएमसी के बिल्डिंग विभाग के डीजी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सब-असिस्टेंट इंजीनियर एकजुट हुए और गिरफ्तारी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी को लेकर अपना विरोध जताते हुए कहा कि मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों की भूमिका को तथ्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए। गौरतलब है कि तारातला में निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से हुए हादसे की जांच के लिए कोलकाता पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबी जांच और पूछताछ के बाद SIT ने शुक्रवार को अमीनुर शेख को उसके गरिया स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। अमीनुर केएमसी के बोरो IX के वार्ड नंबर 80 में प्रभारी सब-असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर तैनात था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके जिम्मे इलाके में चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी करना तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करना था। हादसे की जांच के दौरान निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in