जन्म-मृत्यु स्लॉट बुकिंग बंद, नागरिकों की बढ़ी परेशानी

सर्वर ठप होने से रोजाना लग रही लंबी कतार, बैकलॉग भी बढ़ा
जन्म-मृत्यु स्लॉट बुकिंग बंद, नागरिकों की बढ़ी परेशानी
Published on: 

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के जन्म-मृत्यु विभाग में स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया लंबे समय से बंद होने के कारण नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। स्लॉट नहीं मिलने के कारण जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित कार्यों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। इससे विभाग के सामने लंबी कतारें लग रही हैं और नागरिकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सर्वर ठप, कामकाज प्रभावित जानकारी के अनुसार, जन्म-मृत्यु विभाग में स्लॉट बुकिंग की ऑनलाइन प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित नहीं हो रही है। इसके चलते प्रमाणपत्र से जुड़े विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विभाग में रोजाना सैकड़ों लोगों के पहुंचने से कर्मचारियों पर भी काम का दबाव बढ़ गया है। स्लॉट बुकिंग नहीं होने के कारण लंबित आवेदनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बैकलॉग बढ़ने से बढ़ी मुश्किलें विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्लॉट बुकिंग नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। बैकलॉग काफी बढ़ गया है, जिसे निपटाने में समय लग रहा है। लोगों को अपने कार्य के लिए बार-बार निगम कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। विभाग के बाहर रोजाना विवाद की स्थिति स्लॉट नहीं मिलने और काम समय पर नहीं होने के कारण विभाग के सामने रोजाना गहमागहमी का माहौल बना रहता है। कई बार नागरिकों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। एक अधिकारी के अनुसार, लंबे समय से सर्वर संबंधी समस्या के कारण स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित है। विभाग की ओर से समस्या के समाधान की प्रक्रिया जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in