खुशियां केयर्स ने शुरू किया 360° मेटाबॉलिक डायबिटीज एवं ओबेसिटी क्लिनिक

अग्निमित्रा पॉल ने क्लिनिक का किया उद्घाटन
Kolkata
खुशियां केयर्सSANDIPAN
Published on

कोलकाता : खुशियां फाउंडेशन की पहल ‘खुशियां केयर्स’ ने लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता ग्रेटर एवं एस.एस. जैन सभा के सहयोग से चक्रबेड़िया (नॉर्थ) में 360° मेटाबॉलिक डायबिटीज एवं ओबेसिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया।

क्लिनिक में मधुमेह, मोटापा, मेटाबॉलिक स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, दंत चिकित्सा, तंबाकू मुक्ति, फिटनेस एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास एवं नगरपालिका कार्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पहल वंचित वर्गों को सम्मान के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने खुशियां फाउंडेशन की कोविड काल से जारी सेवा गतिविधियों की भी सराहना की।

इस पहल के प्रमुख डॉ. विजय पाटनी के साथ ट्रस्टी अरुण मालू, पवन बजोरिया, रवींद्र बंथिया, अनुराग डागा और दौलत भूरा भी इससे जुड़े हैं।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि LCIF एवं IPP चेयरपर्सन के लायन, ए.पी. सिंह, मुख्य वक्ता लायन संगीता जाटिया तथा विशिष्ट अतिथि JITO कोलकाता चैप्टर की चेयरमैन रोहित सुराणा और एस.एस. जैन सभा के ट्रस्टी प्रदीप पटवा उपस्थित रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in