

कोलकाता : मिलन संघ कलाकार स्ट्रीट की ओर से आयोजित श्री श्री बड़ा बाजार सार्वजनिक काली पूजा 2026 के मंडप निर्माण के लिए 26 अक्टूबर को विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ खूंटी पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पूजा प्रेमियों ने भाग लिया। पूजा के बाद आसपास के लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय बख्शी, विजय उपाध्याय (पार्षद) समाज सेवी सुशील कोठारी, चंदन चक्रवर्ती, रघुनाथ अग्रवाल, दाऊ लाल राठी , रूप नारायण देराश्री, राज कुमार कुंवर, संजय गुप्ता, पवन शर्मा, ललित छंगाणी, गणेश छंगाणी, मुन्ना पांडे, अंजनी दुबे, बागेश मिश्रा,
मनोज गुप्ता, गोविंद रंगा ( वकील) , अजीत गुप्ता , दीपक शर्मा, मनीष बिस्सा, राहुल कुंवर, प्रमोद सोनकर , शैलेंद्र जैन, गणेश जोशी, राज मूंधड़ा ,नीतू शर्मा, स्वर्णाली मिश्र, अमर तिवारी, दिनेश सिंह, अजय सिंह, और शशांक देराश्री, अभिषेक आसोपा चंदू दमानी, मनोज झंवर सहित अनन्य पूजा प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सुशील कोठारी ने बताया कि मंडप निर्माण में सरकारी दिशा-निर्देशों और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था आगामी दिनों में समाजसेवा से जुड़े कार्य भी करेगी, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूजा-पर्व की खुशियां पहुंच सकें। उन्होंने सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।