हरियाणा भवन में खरकिया परिवार का दीपावली प्रीति सम्मेलन सम्पन्न

दादी जाबदे के जयकारों के बीच भजन-संगीत की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Kolkata
खरकिया परिवार का दीपावली प्रीति सम्मेलन
Published on: 

कोलकाता : खरकिया परिवार की ओर से आयोजित दीपावली प्रीति सम्मेलन हरियाणा भवन में हर्षोल्लास एवं धार्मिक उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दादी जाबदे के जयकारों के साथ हुआ। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

समारोह में परिवार के अध्यक्ष रमेश खरकिया एवं सचिव सांवरलाल खरकिया ने विधायक विजय ओझा, डॉक्टर ए.के. सिंह सहित सपरिवार उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध भजन गायक-गायिकाओं एवं कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुतियां रहीं। भजनों की अमृतवर्षा और गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और पारिवारिक एकजुटता का सुंदर संगम देखने को मिला।

सम्मेलन को सफल बनाने में विश्वनाथ खरकिया, मनोज गुप्ता, डॉक्टर ए.के. सिंह, सुशील खरकिया, ऋषि हाडा, निर्मल, संदीप, राजेन्द्र खरकिया एवं खरकिया बंधुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News