अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा कवि सुभाष मेट्रो

अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा कवि सुभाष मेट्रो
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पिलर में दरार आने के कारण मेट्रो अधिकारियों ने कवि सुभाष स्टेशन को अनिश्चित काल के लिए बंद करने का फैसला किया है। नतीजतन, फिलहाल मेट्रो शहीद खुदीराम तक ही चलेगी। तकनीकी समस्या का कारण बताते हुए मेट्रो की ओर से यह फैसला लिया गया है। सोमवार दोपहर से उक्त स्टेशन तक इस लाइन पर कोई भी मेट्रो सेवा नहीं चली। मेट्रो दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम तक चलेंगी।

मेट्रो सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह से ब्लू लाइन पर कोई समस्या नहीं थी। स्टेशनों पर घोषणाएं होने लगीं कि कवि सुभाष तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी। इसीलिए अधिकारियों ने उस समय एक-दो मेट्रो सेवाएं रद्द करने का फैसला किया। बाद में, उन्होंने ब्लू लाइन पर मेट्रो का रूट छोटा कर दिया। मेट्रो ने बताया कि मेट्रो दक्षिणेश्वर और शहीद खुदीराम (कवि सुभाष से पहले वाला स्टेशन) के बीच चलेगी।

मेट्रो रेल प्राधिकरण ने कहा कि इंजीनियरिंग संबंधी समस्याओं के कारण, कोई भी वाहन कवि सुभाष नहीं जा पा रहा है। यह समस्या दोपहर 1:45 बजे से हो रही है। हालांकि बाद में सेवा सामान्य हो गयी। हालांकि यह समस्या का हल कब तक होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in