हावड़ा नवज्योति का कन्यापूजन समारोह संपन्न, 1500 कन्याओं का हुआ पूजन

शिक्षा और सशक्तीकरण के संदेश के साथ छात्राओं को बांटे गए स्कूल बैग, पाठ्यसामग्री एवं उपहार
Howrah
हावड़ा नवज्योति का कन्यापूजन
Published on: 

हावड़ा : हावड़ा नवज्योति की ओर से लिलुआ स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में पांचवें 1008 कन्यापूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 1500 कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ उनकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह में सभी कन्याओं को स्कूल बैग, पाठ्यसामग्री, पानी की बोतल, टिफिन बॉक्स, चॉकलेट और केक वितरित किए गए। इसके अलावा उन्हें पूड़ी, सब्जी, हलवा और खीर का प्रसाद खिलाया गया।

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय एवं उनकी पत्नी गीता राय ने विधिवत नौ कन्याओं का पूजन किया और सेवा गतिविधियों में भाग लिया। आयोजन में रेलवे ऑफिसर्स क्लब, लिलुआ तथा सर्वकल्याणकारी फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।

मंच संचालन संजीत सिंह, डॉ. अरविन्द कुमार मिश्रा, राजू रंजन पांडेय और तान्या चतुर्वेदी ने किया। हावड़ा नवज्योति के विद्यार्थियों और सहयोगियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सिपाही सिंह ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने कहा कि कन्याओं का सम्मान केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए भी समाज को आगे आना चाहिए। यह आयोजन बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश लेकर संपन्न हुआ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in