श्री केड शक्ति मंदिर में कन्या पूजन एवं सामूहिक सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय वातावरण में डूबे श्रद्धालु

रजत जयंती वर्ष में श्री केडिया सभा ने आयोजित किए धार्मिक कार्यक्रम, कन्याओं को भेंट किए उपहार
Kolkata
श्री केड शक्ति मंदिर में कन्या पूजन
Published on: 

कोलकाता : श्री केडिया सभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नवरात्र उत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। श्री केड शक्ति मंदिर में आयोजित कन्या पूजन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में केडिया बंधुओं ने सपरिवार भाग लेकर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

इस दौरान कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए तथा उनके सुखद भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में श्री केडिया सभा के अध्यक्ष अनिल केडिया के साथ जगदीश प्रसाद, मोहन, बलदेव, गोपीकिशन, राजकुमार, महावीर प्रसाद, संजीव, विनोद छावछरिया, अरुण, पवन, सचिन, सुशील और गणेश केडिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

महिला समिति की सदस्यों ने भी आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभा के सचिव मोहन केडिया ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। यह नारी शक्ति के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्याओं के पूजन से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।

इसी क्रम में श्री केड शक्ति मंदिर में सीताराम सत्संग समिति की ओर से सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और महिलाओं ने भाग लिया। पाठ के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव से रामचरितमानस की चौपाइयों का श्रवण करते रहे।

इस अवसर पर अनिल केडिया, मनमोहन, रामअवतार, विनोद, प्रकाश, विनय राणासरिया, अमित, भरत, सुमित, बद्री और अजय सहित कार्यकर्ताओं ने सीताराम सत्संग समिति के सदस्यों का स्वागत किया।

रजत जयंती वर्ष में आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों ने समाज में आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in