ममता से कथित नोकझोंक, मंच छोड़कर चले गए कल्याण

भाषण लंबा होने पर नाराज हुईं ममता
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : कैथेड्रल रोड पर शहीद दिवस कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी के मंच छोड़कर चले जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

सूत्रों के अनुसार, बिरला तारामंडल के सामने आयोजित सभा में वक्ताओं की लंबी सूची होने के कारण सभी नेताओं को संक्षिप्त भाषण देने का निर्देश दिया गया था। इसी दौरान ममता बनर्जी मंच पर पहुंचीं और इशारे में कल्याण बनर्जी से अपना भाषण छोटा करने को कहा। आरोप है कि इसके बावजूद उन्होंने लगभग साढ़े 22 मिनट तक भाषण जारी रखा।

सूत्रों का दावा है कि भाषण समाप्त होने के बाद ममता बनर्जी ने कल्याण बनर्जी को फटकार लगाई, जिस पर दोनों के बीच कथित रूप से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद नाराज कल्याण मंच छोड़कर सीधे अपने कालीघाट स्थित आवास चले गए। उनके लंबे भाषण के कारण महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद, डोला सेन, सागरिका घोष और राजीव कुमार समेत कई नेताओं को बोलने का अवसर नहीं मिल सका।

हालांकि, कल्याण बनर्जी ने विवाद की खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सोमवार रात से उन्हें बुखार था, इसलिए अपना भाषण समाप्त करते ही घर लौट गए। उन्होंने कहा, "अगर मेरी ममता बनर्जी से बहस हुई होती तो क्या मैं मंच पर सामान्य ढंग से भाषण दे पाता?"

उल्लेखनीय है कि सिर्फ कल्याण ही नहीं, डोमकल से पार्टी के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को भी इसदिन ममता की गुस्से का सामना करना पड़ा। मंच पर बारबार खड़े होकर ध्यान खींचने की वजह से ममता ने उन्हें भी फटकार लगाया। हालांकि कल्याण की तरह हुमायूं ने मंच छोड़ कर चले नही गए।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in