कालीतला आसुती में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग

पुलिस जांच में जुटी
आग की सांकेतिक तस्वीर
आग की सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

दक्षिण 24 परगना : कालीतला आसुती थाना क्षेत्र के चकचट्टा स्थित पंडितपाड़ा इलाके में बिजली के एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफॉर्मर से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के दो इंजन और कई दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। ट्रांसफॉर्मर में लगी आग की भयावहता को देखते हुए दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की कोशिश के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News