JIMSH ने 10 आंगनवाड़ी कर्मियों को किया सम्मानित

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में योगदान की सराहना
Kolkata
JIMSH ने 10 आंगनवाड़ी कर्मियों को किया सम्मानित
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जगन्नाथ गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (JIMSH) ने ‘पूजो परिक्रमा – आंगनवाड़ी’ हाथ धरे, स्वस्थ शारदीया सबार घरे’ पहल के तहत ग्रामीण बंगाल की 10 आंगनवाड़ी कर्मियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों के शुरुआती विकास में उनके योगदान को पहचान देना था। समारोह में प्रख्यात अभिनेता और थिएटर कलाकार कौशिक सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सम्मानित कर्मियों को ग्रामीण परिवारों तक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं पहुंचाने और सामुदायिक कल्याण के लिए उनके समर्पण के मद्देनजर सम्मानित किया गया। JIMSH के चेयरमैन कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि आंगनवाड़ी कर्मियां स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

उनका योगदान स्वस्थ माताओं, बच्चों और मजबूत समुदायों के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इस पहल के माध्यम से संस्थान ने जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों के प्रयासों को पहचान देने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in