हथियार रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार ‌अभियुक्त को पुलिस दिखाती हुईं
गिरफ्तार ‌अभियुक्त को पुलिस दिखाती हुईं
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : जीवनतला थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चयनजीत सेनापति के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने एक आग्नेयास्त्र को काले प्लास्टिक में लपेटकर लीज पर लिए गए एक तालाब के किनारे जमीन में दबाकर छिपा रखा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त अवैध हथियार बरामद कर लिया। बरामद हथियार को विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए जब्ती सूची (सीजर लिस्ट) के तहत जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार आरोपी के पास कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में हुआ है या नहीं। मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in